सारण में मच्छली बेचने वाली महिलाओं को डीएम ने दिया मत्स्य विपणन किट

छपरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा 20 लाभुकों के बीच मत्स्य विपणन किट का वितरण किया गया। मछली बेचने के दौरान स्वच्छता का ख्याल रखते हुए सरकार द्वारा यह योजना चलाई जा रही है जिसमें अति पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति के लोग, जो मछली बेचने का काम करते हैं, उन्हें ही यह लाभ दिया जाएगा।
मत्स्य विपणन किट का वितरण इसुआपुर , पानापुर, बनियापुर, तरैया से चयनित लाभुकों के बीच किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कहा कि सरकार के द्वारा चलाई गई यह योजना स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक मछलियों को उपभोक्ताओं के बीच पहुंचाने में कारगर सिद्ध होगा। जिले में मछली का उत्पादन जितनी तेजी से हो रहा है उसके लिए बाजार का होना आवश्यक है। सरकार इसके लिए लगातार प्रयत्नशील है।
इस अवसर पर सुमन कुमार, ऊप मत्स्य निदेशक, प्रदीप कुमार जिला मत्स्य पदाधिकारी, नरेंद्र कुमार, अमृता रंजन, आस्था मिश्रा, चंचला , अख्तर हुसैन, राजू कुमार,मत्स्य विकास पदाधिकारी, मत्स्य जीवी सहयोग समिति के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 4, 2026सारण में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती के खिलाफ FIR दर्ज, 5 घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने बचाई जान
छपराJune 4, 2026सारण में अंतरजिला पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी सलाखों के पीछे
बिहारJune 3, 2026अब 4 लाख सालाना आय वाले भी ले सकेंगे 5 लाख तक चिकित्सा सहायता
छपराJune 3, 2026वर्दी वाला देवदूत!दिन हो या रात, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़ पड़ते हैं SHO अश्विनी तिवारी







