Harrier.ev की कार डिजिटल फीचर्स और 500KM रेंज के साथ भारत में launch
Harrier.ev फुल चार्ज होने पर चलेंगी 500 किलोमीटर

टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल की लाइनअप को और मजबूत करते हुए इलेक्ट्रिक एसयूवी Harrier.ev को लॉन्च किया है। हैरियर ईवी 504 एनएम टॉर्क और क्यूडब्ल्यूडी डुअल-मोटर के साथ, भारत में अब तक की सबसे अच्छी घरेलू एसयूवी है। एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर के साथ 6.3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें दुनिया का पहला नियो QLED ऑटोमोटिव डिस्प्ले लगा है। जिससे यह एसयूवी थिएटर मैक्स एक्सपीरियंस कराती है।
Harrier.ev दो बैटरी विकल्पों के साथ
हैरियर ईवी दो बैटरी पैक 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ है, जिसमें एक बड़ा 75 kWh विकल्प भी शामिल है। टाटा मोटर्स ने बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी की घोषणा की है। यह एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक का सफर तक कर सकती है। यह मॉडल ऑटो पार्क असिस्ट, छह टेरेन मोड और 55 से अधिक कनेक्टेड कार सुविधाओं सहित विभिन्न सुविधाओं से लैस है। Harrier.ev
डुअल-मोटर के साथ शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस
हैरियर ईवी भारत में अब तक की सबसे अच्छी घरेलू एसयूवी है। कंपनी का कहना है कि, 504 एनएम टॉर्क और क्यूडब्ल्यूडी डुअल-मोटर 158 PS (116 kW) और 238 PS (175 kW) के साथ, यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 6.3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। 1.5 C पर तेज़ चार्जिंग से सिर्फ़ 15 मिनट में 250 KM तक की दूरी तय की जा सकती है। इसके छह एडवांस टेरेन मोड और शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ हैरियर.ईवी ऑफरोड चलने में भी सक्षम है।
सराउंड व्यू सिस्टम के साथ look भी लक्जरी
हैरियर ईवी कार टाटा मोटर्स द्वारा बनाई गई सबसे इंटेलिजेंट एसयूवी है। इसमें हैंड्स फ्री अनलॉकिंग के लिए अल्ट्रा वाइड बैंड का इस्तेमाल करने वाले डिजी एक्सेस से लेकर ई-वैलेट तक, 540° सराउंड व्यू सिस्टम तक मौजूद है। इसमें सैमसंग नियो QLED द्वारा 36.9 सेमी सिनेमैटिक इंफोटेनमेंट स्क्रीन, जो दुनिया का पहला नियो QLED ऑटोमोटिव डिस्प्ले है। इसमें JBL ऑडियो मोड के साथ ड्राइवर और यात्रियों के पास इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलते है। जिससे यात्रा के दौरान संगीत, पॉडकास्ट, FM रेडियो, OTT कंटेंट और बहुत कुछ सहित मनोरंजन के बेहतरीन विकल्पों का आनंद लिया जा सकता है।
Harrier.ev की शुरुआती कीमत
कंपनी ने इस 21.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। यह गाड़ी चार आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग 2 जुलाई से शुरू होगी। हैरियर ईवी कार के छह टेरेन मोड सैंड और रॉक क्रॉल, साथ ही कस्टमाइज़ेबल ऑफ-रोड सेटिंग और लो-स्पीड ऑफ-रोड असिस्ट द्वारा समर्थित, सभी इलाकों में चलने की क्षमता प्रदान करता है।
Author Profile
Latest entries
TechnologyNovember 5, 2025Realme New Look 5G Smartphone: 200MP कैमरा क्वालिटी और100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला Realme का चकाचक 5G स्मार्टफोन लॉन्च
TechnologyNovember 5, 2025256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में धूम मचाने आया 8GB रैम और बड़ी बैटरी वाला Realme Narzo 80 Lite 5G का दमदार फ़ोन
AutoNovember 5, 2025Hero Glamour Xtec 2025: दमदार लुक और जबरदस्त पावर के साथ मिडिल क्लॉस के बजट में आयी Hero Glamour की बाइक, माइलेज 72KMPL की
AutoNovember 5, 2025Ertiga का गुरुर तोड़ देंगी New Renault Duster की प्रीमियम कार, दमदार इंजन के साथ कम बजट में देगी रॉयल फीलिंग







