सभी रक्तदाता है सही मायने में समाज के नायक:जीनत मसीह

छपरा: रक्तदाता ही सही मायने में समाज के नायक हैं जो वैसे लोगों की जान बचाते हैं जिन्हें खून की आवश्यकता होती है।उक्त बातें रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के जिला सचिव जीनत जरीना मसीह ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रेड क्रॉस सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित रेड क्रॉस सोसाइटी सारण द्वारा रक्तदान शिविर में सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कई आयाम है लेकिन रक्तदान न केवल समाज सेवा है बल्कि सबसे बड़ा दान है।
रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य जितेन्द्र कुमार ने कहा की रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से अस्पताल में पर्याप्त ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसमें रेड क्रॉस सोसाइटी के युवा इकाई का अहम योगदान है।वहीं संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल हम लोगों की जान बचाने में अपना योगदान करते है बल्कि उस व्यक्ति के साथ खून का रिश्ता जोड़ लेते है।
रक्तदान करने वाले में भुनेश्वर कुमार, राकेश सिंह,विकाश कुमार,सूरज कुमार,अनूप कुमार सहित अन्य ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में समाज सेवी संजीव चौधरी,युवा जिला सचिव अमन राज,प्रणव,विकाश महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



