छपरा-बलिया होकर आंनद विहार तक दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन, गर्मियों में सफर होगा आसान

छपरा। गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवेप्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु 04030/04029 आनंद विहार टर्मिनस–मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन औड़िहार, गाजीपुरसिटी, बलिया, छपरा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुज़रेगी।
इस ट्रेन का संचालन 22 अप्रैल से 17 मई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को आनंद विहार टर्मिनस से और 23 अप्रैल से 18 मई 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को मुजफ्फरपुर से किया जाएगा। कुल 08 फेरे निर्धारित किए गए हैं।
🛤️ 04030 आनंद विहार टर्मिनस–मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी
- प्रस्थान: आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 09:00 बजे
- प्रमुख स्टेशन:
- मुरादाबाद – 12:00 बजे
- बरेली – 13:32 बजे
- लखनऊ – 17:45 बजे
- औड़िहार – 22:15 बजे
- बलिया – 23:55 बजे
- छपरा – 01:30 बजे
- हाजीपुर – 02:50 बजे
- गंतव्य: मुजफ्फरपुर – सुबह 04:30 बजे (अगले दिन)
04029 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी
- प्रस्थान: मुजफ्फरपुर से सुबह 06:15 बजे
- प्रमुख स्टेशन:
- हाजीपुर – 07:20 बजे
- छपरा – 09:45 बजे
- बलिया – 10:55 बजे
- गाजीपुर सिटी – 12:25 बजे
- जौनपुर – 14:50 बजे
- लखनऊ – 18:40 बजे
- बरेली – 22:35 बजे
- गंतव्य: आनंद विहार टर्मिनस – सुबह 03:10 बजे (दूसरे दिन)
कोच संरचना
इस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी में कुल 19 आरक्षित कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं:
- साधारण द्वितीय श्रेणी – 10 कोच
- शयनयान श्रेणी (Sleeper) – 07 कोच
- एस.एल.आर. (SLR) – 02 कोच
रेलवे द्वारा इस विशेष ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी की भीड़ में यह ट्रेन काफ़ी उपयोगी साबित होगी, खासकर त्योहारों और छुट्टियों के समय।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



