
छपरा: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त कराने के प्रशासनिक दावों के बीच बुधवार को रिविलगंज में एक बड़े परीक्षा सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ। परीक्षा शुरू होने से पहले ही जांच के दौरान एक परीक्षार्थी के पास से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया।
गतिविधियां संदिग्ध होने पर हुई जाँच
जानकारी के अनुसार, गौतम ऋषि प्लस टू विद्यालय, रिविलगंज में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सुबह करीब 8:55 बजे वीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी विशेष जांच की गई। तलाशी के क्रम में उसके अंडर गारमेंट के पास छिपाकर रखा गया ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ।
PM Kisan 23rd Installment Date: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे पूरे ₹4,000
इसके बाद केंद्र पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद उसके एक सहयोगी की तलाश शुरू की। पुलिस को देखते ही सहयोगी वहां से भागने लगा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाने के बाद उसे पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।
रिविलगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कदाचार की कोशिश को समय रहते विफल कर दिया गया। गिरफ्तार परीक्षार्थी के पास से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ है। वहीं उसकी निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है तथा पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
केंद्राधीक्षक ने दर्ज करायी FIR
इस मामले में गौतम ऋषि प्लस टू विद्यालय के केंद्राधीक्षक अभय कुमार सिंह द्वारा रिविलगंज थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नेटवर्क की जाँच कर रही है पुलिस
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध किसी बड़े परीक्षा गिरोह से तो नहीं है और परीक्षा में कदाचार कराने के लिए किन-किन लोगों की भूमिका रही है। घटना के बाद परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा एवं जांच व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



