थाईलैंड में विशेष टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम के फेलोशिप के लिए चुने गए रेडियो मयूर के दो सदस्य

छपरा। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी रेडियोज एशिया पेसिफिक (अमार्क) द्वारा आयोजित दस दिवसीय टेक्निकल ट्रेनिंग फेलोशिप प्रोग्राम में रेडियो मयूर का चयन किया गया है । पूरे देश भर से सिर्फ 6 सामुदायिक रेडियो केंद्र इस प्रोग्राम का हिस्सा बने हैं । इस कार्यक्रम का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंगकॉक में होना है । रेडियो मयूर से दो सदस्य RJ रजत और RJ संजना को इस विशेष ट्रेनिंग सेशन फेलोशिप के लिए भेजा जा रहा है ।
ये पूरा ट्रेनिंग प्रोग्राम एक फेलोशिप का हिस्सा है जिसमें इनकी भागीदारी नि:शुल्क होगी । पूरे कार्यक्रम का खर्च ‘अमार्क’ संस्था वहन कर रही है । भारतीय दल में कुल 17 लोग जा रहे हैं जिसमें छपरा के रेडियो मयूर के दो सदस्य भी शामिल हैं ।
रेडियो मयूर के स्टेशन हेड और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अभिषेक अरुण ने कहा कि,”लगातार दो साल में यह रेडियो मयूर की दूसरी अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी है जो कि सारण वासियों के लिए एक गर्व की बात है । इसके पहले हमारी टीम ने मलेशिया में अपनी छाप छोड़ी और अब हमारे सदस्यों को एक स्पेशल ट्रेनिंग फेलोशिप के लिए भेजा जा रहा है , जो की इनके भविष्य के लिए बहुत मददगार साबित होगा ” ।
रेडियो मयूर ने सामुदायिक स्तर पर छपरा वासियों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है और यहां से अबतक सैकड़ों युवाओं ने मीडिया और कम्युनिकेशन की दुनिया में आज बहुत बेहतर करने की कोशिश की है । रेडियो मयूर टीम स्थानीय स्तर पर युवाओं को मीडिया और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में लगातार नए नए मौके देती आ रही है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



