छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस का होगा 2 मिनट का ठहराव

छपरा। छपरा रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं 15707/15708 कटिहार- अमृतसर -कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर ठहराव 27 जनवरी से अगली सूचना तक एकमा स्टेशन पर दिया गया है। इस अवसर पर शनिवार को एकमा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद महराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा गाड़ी संo 15707 कटिहार – अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस को एकमा स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में कटिहार -अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को सारण जिले के एकमा स्टेशन पर ठहराव देने के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।
उन्होंने कहा की एकमां स्टेशन पर पहले बहुत कम यात्री सुविधाएँ थी और मेरे लगातार प्रयास के बाद क्रमिक रूप से एकमा स्टेशन पर विभिन्न सुविधाएं दी गयी। इसी प्रकार मेरे ही प्रयास से एकमा स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस, मौर्या एक्सप्रेस,पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और शनिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस को ठहराव मिला है। मेरे ही प्रयास का परिणाम है कि एकमा स्टेशन को भारतीय रेलवे ने अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत चौमुखी विकास कर रहा रहा । उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एकमा से सीधे अयोध्या धाम के लिए गाड़ियां चलेगी।
उन्होने क्षेत्रीय जनता से अपील की एकमा स्टेशन पर अर्निंग का पूरा ध्यान रखें ताकि ठहराव कायम रहे इसके लिए अधिक से अधिक यात्री अपना उचित टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें। उन्होंने बताया कि एकमा के यात्रियों की माँग एवं मेरे लगातार अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं० 15707/15708 कटिहार – अमृतसर -कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस को छपरा – सीवान रेल खण्ड पर पड़ने वाले एकमा रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव मिला है। इसी क्रम में 27 जनवरी ,2024 से एकमा स्टेशन पर गाड़ी सं० 15708 कटिहार- अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस गाड़ी 09:26 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 09 :28 बजे अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी तथा वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर- कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस एकमा स्टेशन पर 11:06 पहुँचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 11:08 कटिहार के लिए प्रस्थान करेगी।
इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव ने अपने संबोधन में बताया कि वाराणसी मंडल यात्री प्रधान मंडल है। जो यात्रियों को उन्नत से उन्नत सुख सुविधायें उपलब्ध करा रही है। एकमा स्टेशन पर यात्री हित मे जो भी कार्य हो रहे है वह सांसद के अथक प्रयासों से संभव हुआ है। इस गाड़ी के ठहराव से एकमा समेत आस-पास की जनता को गोरखपुर ,दिल्ली,लुधियाना तथा अमृतसर तक सीधी यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और स्थानीय जनता को छपरा एवं सीवान जाने-आने में यात्रियों को बहुत सुविधा होगी। मैं एकमा रेलवे स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस ठहराव शुभारम्भ पर आप सभी को बधाई देता हूँ।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रोशन लाल यादव, सहायक मंडल इंजीनियर/सीवान राजेश कुमार मिश्रा, सहायक मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर / छपरा गौरव श्रीवास्तव,सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन,सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक,स्टेशन के रेलवे कर्मचारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन ने किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



