सारण में आर्केष्ट्रा का नाच देखने गये युवक की चाकू गोदकर हत्या

छपरा। सारण में शादी समारोह के दौरान आर्केष्ट्रा का नाच देखने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी है। घटना सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णपुरा बाजार की है। युवक का शव सड़क किनारे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान विषणपुरा गांव निवासी उदय सिंह के 23 वर्षीय पुत्र हरिओम कुमार के रूप में की गयी है।
परिजनों को घटना की जानकारी अहले सुबह चार बजे हुई। जब ग्रामीणों ने शव को देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमाअर्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात अपराधियों के द्वारा चाकू गोदकर हरिओम कुमार की हत्या की गयी है।

वह गांव दिल्ली में एक निजी कंपनी में जॉब करता था। हाल हीं ग्रेजुएशन का एग्जाम देने के लिए घर आया था। इसी दौरान रात्रि में गांव में आये बारात में आर्केस्ट्रा का नाच देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



