
छपरा। सारण जिले के दियारा क्षेत्र से एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। खेत जोतने और बीज डालने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई और उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में एक युवक को कमर में गोली लग गई, जबकि उसके पिता की उंगली में भी गोली लगने की सूचना है।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चार घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
घायलों की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के अजायबगंज जान टोला निवासी बाला राय के परिवार के सदस्यों के रूप में की गई है। इनमें 60 वर्षीय कृष्णा राय, 42 वर्षीय तेजा यादव, 18 वर्षीय अंशु कुमार तथा सुदामा कुमार राय शामिल हैं। इनमें अंशु कुमार को कमर में गोली लगी है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कृष्णा राय को उंगली में गोली लगने की बात सामने आई है, जबकि अन्य घायलों को मारपीट में चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते हीं पहुंचे एएसपी
घटना की सूचना मिलते ही सदर एएसपी राम पुकार सिंह पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से पूछताछ की और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
इस संबंध में सदर एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। एक युवक के कमर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







