छपरा में अनोखी पहल: बेटी के जन्म पर माताओं को युवा देंगे बेबी कीट उपहार

छपरा: अंतर्राष्ट्रीय स्वयसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन ने सदर अस्पताल छपरा के प्रसूत विभाग में नन्ही परी संगिनी उपहार कार्यक्रम के तहत बेबी किट उपहार स्वरूप दिया गया। लायंस अध्यक्ष गोविंद सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट जिसमे (बेबी शॉप, बेबी ऑयल, बेबी पाउडर, डायपर, मच्छरदानी, बेबी टॉय,तौलिया एवं बैग) लायंस सदस्य की सहयोग से नन्ही परी संगिनी उपहार कार्यक्रम के तहत हम लोग उपहार स्वरूप देते है।
इस मौके पर लियो मनीष मनी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करके बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण के साथ बेहतर शिक्षा प्रदान करना है।
लायंस उपाध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा की समाज में बेटियो के जन्म का बढ़ावा देना, साथ ही उनको शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।
इस कार्यक्रम में लायंस कुंवर जयसवाल, लायंस अमर गुप्ता,लायंस आदित्य सोनी, लियो खुशबू, रौशनी परासर, विकास कुमार, सर्वेश रंजन उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 12, 2026सारण में पत्नी की हत्या कर शव को किया गायब, तीन साल बाद कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा
क्राइमJune 12, 2026सारण में जहरीली शराब पिलाकर हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां







