एक सांप ने दो सगे भाइयों को मौत की नींद सुलाया, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Desk: बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत नवटोलिया गांव में बीती रात्रि में अजय यादव के घर में सो रहे 4 पुत्रो में 2 पुत्र सौरभ कुमार और दीपक कुमार को सोते में सर्प ने दंश कर लिया जिसके बाद सुबह जब दोनों उठे तो उसमे छोटा लड़का दीपक कुमार ने अपने पिता से सुबह में बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है जिसके बाद उसके पिता अजय यादव ने उसके बिछावन को उठाकर देखा लेकिन वहां पर कुछ भी नहीं मिला तब वह अपने पुत्र को लेकर विषहरी मंदिर गया वही बड़ा लड़का सौरभ कुमार भी अपने भाई के साथ जाने लगा तो पिता ने कहा कि मैं इसे लेकर जा रहा हूं तुम घर में गाय वगैरह का काम देख लो जब अजय यादव अपने पुत्र को लेकर घर पहुंचा तो उसके बड़े लड़के ने अपने पिता से कहा कि मेरा सर में चक्कर आ रहा है।

मैं सोने जा रहा हूं इतना कहते कहते उसकी हालत काफी बिगड़ने लगी जिसके बाद दोनों पुत्रों को लेकर आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से तारापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचा लेकिन चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सीधे उन्हें भागलपुर जाने की सलाह दी पीड़ित के पिता अजय यादव निजी वाहन से लेकर इलाज के लिए भागलपुर निकल पड़े लेकिन भागलपुर जाने के ही क्रम में बड़े लड़के की मौत हो गई जबकि छोटा लड़का भागलपुर पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया लोगों को अनुमान है कि सोने के ही क्रम में दोनों भाई को किसी विषय ले जिव ने काट लिया था ।। जिससे उनकी हालत सुबह होते होते बिगड़ने लगी. घटना के बाद से पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है तो वही नवटोलिया एवं उसके आसपास रहने वाले प्रोफेसर कॉलोनी में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई है.
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक ने एक बड़ा लड़का सौरभ कुमार जिसकी उम्र 17 वर्ष जबकि दूसरा लड़का दीपक कुमार जिसकी उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है. दोनों युवक का मंगलवार को संस्कार किया जाएगा .घटना की चर्चा मृतक के लाश आने के बाद पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है सभी लोग यह कहते हैं कि आखिर एक ही रात में कैसे दोनों युवक को सर्प ने डांस किया और सुबह तक दोनों युवक कैसे जीवित रहे. घटना के बारे में देर रात मौखिक रूप से तारापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को जानकारी दी गई है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन







