छपरा में कंप्यूटर शिक्षा का बड़ा मौका, ग्रामीण व वंचित वर्ग को प्राथमिकता
कंप्यूटर आईटी कोर्स में 28 फरवरी तक नामांकन

Enrollment in Computer Education: डिजिटल युग में तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कम्प्यूटर केन्द्र सोसाइटी, सारण (जिला स्कूल कैम्पस, छपरा) द्वारा वर्ष 2026 के प्रथम (18वें) बैच के लिए “Basic Computer Education and Information Technology” 19 माह के कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बैच में कुल 140 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा।
संस्था की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक वंचित वर्ग के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके।
नामांकन की अंतिम तिथि
इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 तक कार्यालय अवधि (प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक) जिला कम्प्यूटर केन्द्र सोसाइटी, सारण, छपरा में उपस्थित होकर नामांकन करा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
न्यूनतम योग्यता: 12वीं (इंटर) उत्तीर्ण
आवश्यक दस्तावेज
नामांकन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा—
- शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति
- वैध पहचान-पत्र
- तीन पासपोर्ट साइज फोटो
- नामांकन शुल्क ₹1150/- (एक हजार एक सौ पचास रुपये मात्र)
युवाओं के लिए रोजगारपरक पहल
यह 19 माह का कोर्स कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बुनियादी से उन्नत जानकारी प्रदान करेगा, जिससे छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। डिजिटल साक्षरता के इस कार्यक्रम से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन सुनिश्चित करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



