छपरा
त्योहारों के बाद भीड़ को देखते हुए छपरा से नई दिल्ली के लिए अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

छपरा : त्योहारों के अवसर पर यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में छठ पर्व बाद नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी अतिरिक्त अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा ।
गाड़ी संख्या 05011छपरा -नई दिल्ली अनारक्षित पूजा स्पेशल 10.11.2024 को छपरा से 14.15 बजे खुलकर सीवान,देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती,गोंडा, लखनऊ, कानपुर, गाज़ियाबाद पर रुकते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 05012 नई दिल्ली-छपरा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी नई दिल्ली से 11.11.24 को 10.30 खुलकर गाज़ियाबाद, कानपुर, लखनऊ,, गोंडा, बस्ती, ख़लीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा पहुचेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में लूटकांड में चार साल से फरार चल रहा आदित्य सिंह गिरफ्तार
- August 10, 2026करियर – शिक्षाJPU Chhapra: बिहार यूनिवर्सिटी एक्ट के खिलाफ जेपीयू में शिक्षकों का धरना, स्वायत्तता पर संकट का आरोप
- August 10, 2026Railway Updateरेलवे सैलरी पैकेज बना परिवार का सहारा, दिवंगत रेलकर्मी की पत्नी को मिला ₹1 करोड़
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में बिट्टू सिंह हत्याकांड के दो नामजद अरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर



