Saran News: झुमका पड़ा भारी, ड्यूटी में सजधजकर आने पर 4 महिला पुलिसकर्मियों पर SSP ने की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी ने वेतन पर लगायी रोक, स्पष्टीकरण पूछा

छपरा। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के द्वारा नगर थाना अंतर्गत डाक बंगला रोड स्थित तनिष्क ज्वेलर्स, छपरा के आस-पास तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों का औचक निरीक्षण किया गया। सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है।
निरीक्षण के क्रम में सिपाही प्रीति कुमारी (1447), बीएसएपी अनु कुमारी (559), दीपाली साह (412), और बिंदु कुमारी (155) को ड्यूटी स्थल पर निष्क्रिय पाए जाने के साथ-साथ, ड्यूटी के दौरान बड़े आकार के आभूषण पहनने जैसे गंभीर अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। इस लापरवाही पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से इन चारों महिला पुलिसकर्मियों का वेतन धारित (अस्थायी रूप से रोका गया) करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
DSP Transfer: सारण के सदर SDPO और साइबर DSP का हुआ तबादला, रामपुकार सिंह होंगे नए SDPO |
मुख्यालय के आदेश की अवहेलना
पुलिस मुख्यालय ने पूर्व में यह स्पष्ट निर्देश जारी किया था कि कर्तव्य के दौरान कोई भी महिला पुलिसकर्मी बड़े झुमके, नथ, चूड़ियाँ या अन्य भारी श्रृंगार प्रसाधन का उपयोग नहीं करेंगी। इस आदेश को सभी इकाइयों को पत्र और अपराध गोष्ठी के माध्यम से सूचित किया गया था। बावजूद इसके उक्त चार महिला पुलिसकर्मी मुख्यालय के निर्देश की अवहेलना करते हुए ड्यूटी के समय सजधज में तैनात मिलीं।
Notorious Criminal: छपरा जेल से 10 कुख्यात अपराधियों का होगा ट्रांसफर, डीएम ने भेजा प्रस्ताव |
कर्तव्य विमुखता और अनुशासनहीनता का मामला
एसपी के अनुसार, यह आचरण कर्तव्य विमुखता और घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। एक अनुशासित बल की सदस्य होते हुए इस तरह की लापरवाही पुलिस विभाग की गरिमा और सेवा अनुशासन के प्रतिकूल है। विभाग ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



