छपरा में छात्रों की भविष्य से खिलवाड़: शुल्क देने के बाद भी 83 छात्रों का नहीं हुआ पंजीयन

दुबारा पैसा मांग रहा हाई स्कूल आक्रोशित छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
371 में 288 का हुआ रजिस्ट्रेशन 83 रहे वंचित
छपरा । अमनौर प्रखंड के रायपुरा स्थित जे एम हाई स्कूल प्लस टू कॉलेज में 371 में 288 विधार्थियो का रजिस्ट्रेशन हुआ जबकि 83 छात्रों का पंजीयन शुल्क जमा करने के बावजूद भी हाई स्कूल द्वारा पंजीयन नहीं कराया गया तथा हाई स्कूल प्रशासन द्वारा पुनः छात्रों से पंजीयन शुल्क मांगी गई। ऐसे में छात्रों ने मंगलवार को रायपुरा हाई स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया छात्रों का आरोप था कि, हम सभी छात्र एक माह पहले ही विद्यालय को पंजीयन शुल्क जमा करा दिए हैं परंतु पुनः एक बार फिर पंजीयन शुल्क मांगा जा रहा है। पंजीयन का समय एक दिन का ही बचा है। अन्यथा हम सभी का एक वर्ष का समय बर्बाद हो जाएगा। विद्यार्थियों की हंगामा देखकर प्रधानाध्यापक विजयेन्द्र कुमार साह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि जब वह ट्रेनिंग पर थे।
उस दौरान अतिथि शिक्षक अजय राय द्वारा छात्रों से अवैध तरीके से पंजीयन शुल्क जमा करा लिया गया। इसके लिए वह स्वयं को जिम्मेदार नहीं बताते। हालांकि उन्होंने बाद में एक लिखित आश्वासन दिया जिसमें कहा कि पूर्व अतिथि शिक्षक अजय राय द्वारा बिना सूचना के एवं बिना आदेश प्राप्त के 371 छात्र-छात्राओं से पंजीयन शुल्क जमा करा दिया गया।
लेकिन, 288 विद्यार्थियों का पंजीयन शुल्क ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को आनलाईन जमा किया गया जिससे उनका पंजीयन हुआ तथा 83 छात्रों का पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया गया। अजय राय से पैसा वसूल कर वंचित 83 छात्रों को किसी भी हाल में पंजीयन कराया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने हंगामा समाप्त किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



