शुभी शर्मा व यश कुमार की फिल्म “घरवाली बाहरवाली 3” की शूटिंग शुरू
भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा शुभी शर्मा व शानदार अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म “घरवाली बाहरवाली 3” की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में दोनों एक दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं और एक दूसरे के साथ रोमांस भी करने वाले हैं, जिसकी तस्वीर शूटिंग शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। जहां शुभी शर्मा और यश कुमार पर्यावरण की हरित वीडियो में एक दूसरे के साथ प्यार भरे सीक्वेंस को आकार देते नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण भारी पैमाने पर किया जा रहा है। इसके निर्माता और निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। अजय श्रीवास्तव यश कुमार को लेकर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। एक बार फिर से उनकी जोड़ी इस फिल्म के जरिए धमाल मचाने आ रही है। बताते चलें कि इस फिल्म का पहला और दूसरा भाग भी दर्शकों के बीच खूब सराहा गया था। तब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल दिखाया था। इसके बाद इसके सिक्वल को बनाने का निर्णय लिया गया।
फिल्म को लेकर निर्देशक अजय श्रीवास्तव व यश कुमार ने कहा कि जब घरवाली बाहरवाली बनी थी, और फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था। उसी वक्त हमने इसके सिक्वल के निर्माण का भी फैसला किया था जो शुभ घड़ी आ गई है और हम इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। एक बार फिर से हमारी इस फिल्म की कहानी फैमिली प्रो है और इसमें लोगों को संस्कार, व्यवहार और इमोशन के साथ एक हेल्दी मनोरंजन मिलने वाला है। फिल्म की कहानी पर ज्यादा अभी बात नहीं की जा सकती लेकिन इसके हाइलाइट्स ऐसे होने वाले हैं जो आपको फिल्म के प्रति आकर्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से हम एक समर्पित टीम के साथ अपनी नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म भी पहली फिल्म की अपेक्षा लोगों में ज्यादा पसंद की जाएगी।
वही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों को लेकर चूज़ी मानी जाने वाली अभिनेत्री शुभी शर्मा ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए कई मायनों में खास है। सबसे पहले की इस फिल्म में मेरा किरदार बेहद दमदार है और मैं अपने किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हूं। दूसरी बात यह भी है कि इन दोनों भोजपुरी में कई अच्छी फिल्में बन रही हैं उनमें से जो स्क्रिप्ट मुझे पसंद आती है मैं उसे हां करने में देर नहीं लगती। घरवाली बाहरवाली 3 लोगों को अपनेपन का फील देगी। और मैं समझती हूं कि यह फिल्म हर कोई अपने घर परिवार में या फिर दोस्तों के साथ मिलकर देख सकेंगे। गीत संगीत और संवाद बेहद सुग्राही है। मैं अपील करुंगी कि जब यह फिल्म रिलीज हो तो आप सभी जरूर इसे देखें और अपना प्यार एवं आशीर्वाद दें।
आपको बता दें कि अजय श्रीवास्तव निर्मित और निर्देशित फिल्म घरवाली बाहरवाली 3 के लेखक संजय राय हैं जबकि फिल्म में यश कुमार और शुभी शर्मा के साथ गरिमा दीक्षित भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में नीलम पांडेय, जयप्रकाश सिंह, धनंजय सिंह और रविकांत यादव भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगे। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



