
छपरा। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को सोनपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में 20 बेड वाले मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) और 70 बेड के प्रीफैब फील्ड हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 15 अन्य अनुमंडल अस्पतालों में भी एमएनसीयू यूनिट का लोकार्पण किया।
आधुनिक चिकित्सा इकाइयों का निर्माण
इस पूरे कार्यक्रम के तहत कुल 17.40 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक चिकित्सा इकाइयों का निर्माण किया गया है, जिसमें अकेले सोनपुर में 8.66 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सोनपुर में बने 70 बेड के प्रीफैब अस्पताल का निर्माण 7.5 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है, जिससे इस अनुमंडल में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापकता और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा।
स्वस्थ मां और नवजात ही राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “स्वस्थ मां और नवजात ही राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। एमएनसीयू की खासियत यह है कि यहां मां और नवजात को एक ही कक्ष में रखा जाएगा, जिससे देखभाल और सुविधा दोनों बेहतर होंगी। यह पहल ‘एक राष्ट्र, एक मिशन – स्वस्थ नारी, समृद्ध वतन’ के संकल्प को मजबूत करती है।”
उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा अंतिम दो महीनों में 10,000 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की जा चुकी है और आगामी दो महीनों में 20,000 और नियुक्तियां की जाएंगी। सिर्फ अगस्त महीने में ही 7000 नियुक्ति पत्र बांटे जाने की योजना है। यह नियुक्तियां डॉक्टरों, नर्सों, जीएनएम, सीएचओ और पारा-मेडिकल स्टाफ के पदों पर होंगी।
नवजात मृत्यु दर में आयी कमी:
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बिहार में नवजात मृत्यु दर प्रति 1000 जन्म पर 52 से घटकर 26 हो गई है, जो अब राष्ट्रीय औसत के बराबर है। इसके पीछे एमएनसीयू और एसएनसीयू जैसे इकाइयों की स्थापना और आशा-ममता कार्यकर्ताओं के योगदान को प्रमुख बताया गया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब आशा कार्यकर्ताओं को प्रति माह ₹3000 और ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव ₹600 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
उद्घाटन किए गए 15 अन्य अनुमंडलों में औरड़िया (भरमेश्वरगंज), नौगछिया, इमराव, शेरघाटी, हथुआ, बारसोई, तारापुर, लालगंज, राजगीर, खगौल, बाढ़, बनमखी, दलसिंहसराय, रोसड़ा, बगहा के अस्पताल शामिल हैं।
कार्यक्रम में सोनपुर विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद, विधान पार्षद ई. सच्चिदानंद राय, पूर्व विधायक रणजीत सिंह, स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक श्री सुहर्ष भगत, डॉ. सागर दुलाल सिंह, डॉ. एस.डी. सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम छात्राएं और सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर कहा कि, “अब स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ पटना तक सीमित नहीं रहीं। सोनपुर जैसे क्षेत्रों में राज्य स्तरीय आयोजन यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य का भविष्य अब पूरे बिहार के कोने-कोने तक पहुंच चुका है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



