सारण DM ने जेल में बंदी दरबार आयोजित कर सुनी कैदियों की समस्याएं
छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर ने मंडल कारा, छपरा में बंदी दरबार आयोजित कर कैदियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी – कैमरों के लॉगबुक को नियमित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया गया। इसमें कार्यरत और बंद कैमरों की दैनिक प्रविष्टि दर्ज करने के लिए एक सहायक अधीक्षक को प्रभारी बनाया जाएगा।
शिकायत पेटी की व्यवस्था:
कैदियों की समस्याओं के समाधान के लिए जेल परिसर में विभिन्न स्थानों पर शिकायत पेटी लगाने का आदेश दिया गया। जेल में संचालित “रेडियो दोस्ती” कार्यक्रम को और अधिक व्यापक तथा व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए।
पोखरे का सौंदर्यीकरण
जेल परिसर में स्थित पोखरे के सौंदर्यीकरण का कार्य नगर आयुक्त को सौंपा गया। हाजत में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था – कोर्टरूम के हाजत में शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जेल प्रशासन को मुख्य द्वार के पास “क्या करें, क्या न करें” से संबंधित सूचना बोर्ड लगाने का आदेश दिया गया।
इस मौके पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, काराधीक्षक, गोपनीय शाखा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



