छपरा

सारण के लाल व आर्मी के नायक धनंजय अफ्रीका में शहीद

छपरा। इंडियन आर्मी में नायक के पद पर तैनात धनंजय कुमार सिंह की पत्नी खुशबू सिंह के मोबाइल की घंटी 2 नवंबर को अहले सुबह 4.30- 5 बजे बजती है। फोन उठाने पर आर्मी के तरफ से बताया जाता है कि उनके पति धनंजय कुमार सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे तो खुशबू का तो मानो संसार ही उजड़ गया। वे अवाक होकर गिर पड़ीं।

दरअसल सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के बलुआ गाँव निवासी प्रदुमन सिंह के पुत्र धनंजय कुमार सिंह इंडियन आर्मी में नायक के पद पर तैनात थे। 6 माह पहले ही संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा देने के लिए अफ्रिका के कांगो में गए थे और अगले मार्च में उन्हें अपने वतन लौटना था। लेकिन इसी बीच 2 नवंबर को सुबह 4 बजे धनंजय कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई और इसके साथ ही 6 साल पहले दुल्हन बनी खुशबू का सुहाग उजड़ गया। और उसके जीने का सहारा भी खत्म हो गया।

बेहद ही मिलनसार स्वभाव के धनंजय की मौत की खबर सुनकर गाँव वालों को यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि अचानक भगवान ने ये सब क्यों कर दिया।

घर-परिवार के साथ साथ गाँव वाले भी अब धनंजय के पार्थिव शरीर आने का बाट जोह रहे हैं। धनंजय कुमार सिंह के साले अमरेंद्र सिंह गोलू ने बताया कि अगले एक दो दिन में पार्थिव शरीर आने की उम्मीद है। वहीं गाँव वाले खुशबू और अन्य परिजनों को ढांढस बढाने का प्रयास कर रहे हैं।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button