छपरा JPU के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्याम शरण को मिला “बिहार गौरव सम्मान”

छपरा: जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के अन्तर्गत कमला राय कॉलेज के हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. श्याम शरण को शिक्षा के क्षेत्र में प्रांतीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए “बिहार गौरव सम्मान – 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आम्रपाली कला साहित्य सम्मेलन, वैशाली, बिहार और भारत एवं सार्क जर्नलिस्ट फोरम काठमांडू, नेपाल के सौजन्य से भगवान महावीर की जन्म स्थली बासोकुण्ड, वैशाली, बिहार स्थित सभागार में आयोजित एक समारोह में दिया गया।
सम्मान के दौरान डॉ. सरिता बुधु, अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति संवाहिका, मॉरीशस ने उन्हें अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किया।
गौरतलब है कि डॉ. श्याम शरण को इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें डाक विभाग द्वारा हिन्दी में उत्कृष्ट लेखन के लिए “राज भाषा गौरव सम्मान-2016” से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा, 2015 में वन्दे मातरम् सम्मान, 2016 में सारण गौरव सम्मान, 2020 में आचार्य श्रीरंजन सुरिदेव स्मृति सम्मान, 2023 में “हिन्दी- रत्न” सम्मान, और 2024 में गुरु सम्मान जैसे विशिष्ट पुरस्कार मिल चुके हैं।
यह सम्मान डॉ. शरण की हिन्दी साहित्य और भाषा में मूल्यवान सेवाओं की पहचान है, जो उनके अथक प्रयासों और योगदान की सराहना करता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



