छपरा में बकरी चराने गयी दो बहनो पर मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, बड़ी बहन की मौत
छपरा । एकमा पुलिस सर्किल क्षेत्र के मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के श्रीरामपुर गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत से बकरी लाने गई दो बहनें व दो पालतू बकरियां झुलस गईं. जिसमें से एक बड़ी बहन व एक बकरी व एक बकरे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 10 वर्षीया छोटी बहन को परिजनों द्वारा गंभीर स्थिति में उपचार हेतु नजदीकी एकमा सीएचसी में उपचार हेतु लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ विकास कुमार विमल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है.
बताया गया है कि श्रीरामपुर गांव के बाहर खेत में बकरियां घास चरने के लिए बंधी थी. बुधवार की शाम तेज आंधी व बारिश आने पर बकरियों को लाने गईं नसीम उर्फ शाहीद मोहम्मद की दो पुत्रियां सन्ना परवीन (22) व अफरीन परवीन (10) तेज ध्वनि के साथ गिरे आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई. जिसमें बड़ी बहन सन्ना परवीन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि छोटी बहन अफरीन परवीन का एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया.
इस बीच जानकारी पाकर एकमा सीएचसी में मांझी सीओ भी पहुंचे, जहां परिजनों को आपदा विभाग द्वारा समुचित मुआवजा दिलाने व मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को ध्यान में रखकर बारिश के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी.वहीं पुलिस ने एक मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



