छपरा में ठंड से बच्चों को मिली राहत: डीएम ने 8 जनवरी तक सरकारी और निजी स्कूलों को किया बंद

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर के आदेशानुसार सारण जिले में शीत लहर के प्रभाव को देखते हुए 6 जनवरी से 8 जनवरी तक सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक पठन-पाठन कार्य प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं, कक्षा 9 और इससे आगे की कक्षाओं में पठन-पाठन कार्य सुबह 10:00 बजे से लेकर अपराह्न 3:30 बजे तक ही अनुमति प्राप्त होगी। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अत्यधिक ठंड से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
सारण जिले के शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और छात्रों को सर्दी से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 30, 2026सारण में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं, निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम
छपराMay 30, 2026एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश
छपराMay 30, 2026सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा



