छपरा में पिता ने नाबालिक बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा। छपरा में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता और बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। हवसी पिता ने अपनी नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाया है। घटना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
पीड़ित किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ जलालपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित किशोरी ने आवेदन में कहा है कि उसके पिता ने दो बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर मारपीट भी की। किशोरी के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह के रूप में की गई है। अभिमन्यु कुमार सिंह पर उनकी ही पुत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है और जलालपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार किशोरी अपने पिता और दादी के साथ घर में अकेली रहती है। उसकी मां उसके पिता को छोड़कर तीन बहन और एक भाई को लेकर दूसरी जगह शादी कर ली है।
पीड़ित किशोरी 3 साल से अपने पिता के साथ रह रही थी। घर में ही पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोरी के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



