छपरा में दुर्गा पूजा के दौरान ड्रोन से भीड़ पर लगातार रखी जा रही है नजर

छपरा। जिला में दुर्गा पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण , सौहार्दपूर्ण वातावरण , हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था , साफ सफाई, लाइटिंग , दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है की गई है।
भीड़ वाले स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सभी पंडालों में सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। पंडालों एवं भीड़ वाले स्थान पर सिविल ड्रेस में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिलाधिकारी सारण अमन समीर और पुलिस अधीक्षक सारण डॉक्टर गौरव मंगला लगातार मेले की निगरानी कर रहे हैं एवं अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। वे लगातार नियंत्रण कक्ष से संपर्क बनाए हुए हैं। पल पल की कार्यप्रणाली पर नजर रख रहे हैं। जिला नियंत्रण लगातार 24 घंटे संचालित है। इसके अलावा कई स्थलों पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं ।
मेला में घूमने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।पर्याप्त संख्या में पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति , अग्निशमन दस्ता, स्वास्थ्य सुविधाएं सुविधा , नियंत्रण कक्ष , महिला दर्शक के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



