
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के मशरक-थावे रेलखंड स्थित राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर बने फुट ओवरब्रिज के लोहे के गार्डर से एक युवक का शव गमछे के सहारे लटका देखा। घटना की सूचना तुरंत स्टेशन अधीक्षक को दी गई।
सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। शव लटकने की जानकारी मिलते ही स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग तरह-तरह की आशंका और चर्चाओं में जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव को जिस तरीके से लटकाया गया था, उसे देखकर स्टेशन परिसर में दहशत और हंगामे का माहौल बन गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या या फिर किसी अन्य वजह से हुई संदिग्ध मौत मानकर पड़ताल कर रही है। रेल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि स्टेशन परिसर में इस तरह की घटना से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी और न ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकी थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



