
छपरा: सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव में गणेश पूजा के दौरान घटी। बच्ची के परिजनों ने बताया कि बीते दिन शाम सात बजे बच्ची अन्य बच्चों के साथ प्रसाद खाने गई थी। इसी दौरान, प्रमोद कुमार महतो उर्फ खिचड़ी नामक व्यक्ति ने मासूम को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को बाइक से उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
दाउदपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना किया गया। परिजनों के फर्दबयान के आधार पर दाउदपुर थाना में कांड संख्या 226/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और आरोपी प्रमोद कुमार महतो उर्फ खिचड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- नाम: प्रमोद कुमार महतो उर्फ खिचड़ी
- पिता का नाम: मथुरा महतो
- पता: दाउदपुर थाना क्षेत्र, सारण
पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिले
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने कहा, “इस जघन्य अपराध के खिलाफ पुलिस ने त्वरित और कठोर कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिले।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







