सारण:मशरक जंक्शन पर बन रहें मॉडल आरपीएफ बैरक का इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण

सारण: मशरक जंक्शन पर बन रहे आरपीएफ बैरक समेत आरपीएफ पोस्ट का सोमवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर छपरा मुकेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। मौके पर मशरक जंक्शन आरपीएफ चौंकी प्रभारी लालमन प्रसाद, कांस्टेबल मुकेश कुमार , रामानुज प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहें। आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने मशरक जंक्शन पर अवस्थित आरपीएफ चौंकी और जंक्शन के प्लेटफार्म का निरीक्षण किया वही नव निर्मित मांडल आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया।
मौके पर उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सभी सतर्क रहें ट्रेनों में अवैध शराब की डिलेवरी पर विशेष नजर और अवांछनीय तत्वों पर नकेल कसने का आदेश दिया। वही सभी को कार्य के प्रति और भी मुस्तैद रहने की चेतावनी भी दी और कहा कि यदि आप में मुस्तैदी बरकरार रहेंगी तो अपराध व अपराधी अपने ही दूर हो जाएंगे।
वही उन्होंने मीडिया को बताया कि आरपीएफ रेल संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं मशरक जंक्शन पर तैनात आरपीएफ जवानों की मदद से प्लेटफ़ॉर्म पर असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







