BSNL 5G की रफ्तार पकड़ने को तैयार, अब हर गांव-शहर को मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

टेक डेस्क। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) अब 5G रेस में उतरने को तैयार है। हाई-स्पीड इंटरनेट का लंबे समय से इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए राहत की खबर है — BSNL ने टाटा ग्रुप की टेलीकॉम इकाई तेजस नेटवर्क (Tejas Network) के साथ मिलकर 5G इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का बड़ा कदम पूरा कर लिया है।
1 लाख साइट्स की सप्लाई पूरी, तेजस नेटवर्क ने निभाई डील
₹7,492 करोड़ की इस डील के तहत तेजस नेटवर्क ने 1 लाख से अधिक 4G-5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) साइट्स की सप्लाई BSNL को सौंप दी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल वेंडर RAN नेटवर्क डिलीवरी में से एक मानी जा रही है।
तेजस नेटवर्क के सीईओ आनंद अथरेया ने कहा,
“BSNL के 4G/5G नेटवर्क के लिए 100,000 से अधिक साइट्स सफलतापूर्वक शिप की जा चुकी हैं। यह हमारी टीम की बड़ी उपलब्धि है और मुझे इस पर बेहद गर्व है।”
कब शुरू होगी BSNL की 5G सर्विस?
BSNL की ओर से अभी तक 5G सर्विस की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, BSNL जून 2025 से 4G सर्विस की शुरुआत कर सकता है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से 4G नेटवर्क को 5G में अपग्रेड किया जाएगा।
इससे BSNL पहली बार प्राइवेट कंपनियों जैसे Jio और Airtel के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट की होड़ में उतरने वाला है।
किन शहरों में चल रही है टेस्टिंग?
BSNL ने जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, कोलकाता, पटना, हैदराबाद और चेन्नई समेत कई प्रमुख शहरों में टावर साइट्स पर 4G/5G ऑपरेशन की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इन साइट्स में से अधिकतर अभी 4G नेटवर्क साइट्स हैं जिन्हें जल्द ही 5G में बदला जा सकता है।
यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा?
BSNL की 5G लॉन्च से न केवल हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा भी मिलेगा। साथ ही यह कदम भारत सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन को और मजबूती प्रदान करेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







