Fake IAS Officer: सारण में DM से मिलने पहुंचा ‘फर्जी IAS’, पहचान पत्र मांगते ही खुली पोल, भेजा गया जेल
सरकारी अफसरों पर धौंस जमाकर लोगों से वसूलता था मोटी रकम

Fake IAS Officer Arrested In Chhapra: सारण जिले के समाहरणालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब खुद को आईएएस अधिकारी बताकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे एक युवक की सच्चाई सामने आ गई। जांच के दौरान युवक का फर्जीवाड़ा उजागर होते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाहरणालय में प्रतिनियुक्त आदेशपाल के समक्ष उक्त व्यक्ति ने अपना नाम रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, ग्राम बसाढ़ी, थाना छपरा मुफस्सिल बताते हुए कहा कि वह वर्तमान में मेरठ में आईएएस पद पर पदस्थापित है और उसे जिलाधिकारी से मुलाकात करनी है। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए उसे डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ के अंदर भेज दिया गया।
डीएम ने मांगी पहचान-पत्र तो खुल गयी पोल
जिलाधिकारी द्वारा जब उससे पहचान पत्र की मांग की गई, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और बहाने बनाने लगा। संदेह होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह न तो आईएएस अधिकारी है और न ही किसी अन्य सरकारी पद पर कार्यरत है।
लोगों से करता था राशि वसूली
पूछताछ में युवक ने यह भी कबूल किया कि वह खुद को आईएएस अधिकारी बताकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों से मिलता था, धौंस जमाता था और यदि किसी व्यक्ति का काम बन जाता था तो उसके एवज में मोटी रकम वसूलता था। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करना एक गंभीर अपराध है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध टाउन थाना, छपरा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा स्वयं को उच्च पदाधिकारी बताकर धन की मांग किए जाने पर सतर्क रहें और इसकी सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



