छपरा में दहेज के लिए ससुरालवालों ने महिला को घर से निकाला, माँ को बच्चों से किया दूर

छपरा । सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के जिल्काबाद पीरारी में दो लाख रूपए दहेज के लिए एक महिला को दो बच्चें छिन कर मारपीट कर ससुराल से भगा दिया गया। इस संबंध में गोपाल सिंह की पत्नी रिंकी देवी ने गड़खा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कहा कि हिंदू रीति रिवाज से 2019 में मेरी शादी हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद से ही सास ननद देवर दो लाख रूपए दहेज के लिए मुझे प्रताड़ित करने लगे।मेरे पिताजी बहुत गरीब व्यक्ति है जो किसी तरह साग सब्जी बेचकर मेरी शादी की थी और सामर्थ्य के अनुसार से दहेज देकर मेरी शादी की थी। लेकिन ससुराल में सास छठी देवी पति गोपाल सिंह ,उमेश सिंह, रिंकू कुमारी सुमन कुमार हरीश कुमार दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित करते और मुझे धमकी देते कि अगर तुम्हारा बाप दो लाख रूपए नहीं देगा तो मेरे घर में मत आना। अब मैं अपने मायके पहाड़पुर में रहती हूं।
मेरी शादी के आज 4 साल हुए । 4 साल में 4 बार पहाड़पुर भगाई गई। 5 जुलाई को ससुराल वाले मेरे दोनों बच्चे ले लिए और मुझे नैहर भगा दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान







