Durga Puja: डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
रावण वध स्थल और पूजा पंडालों पर सुरक्षा बल की पैनी नजर
छपरा। दशहरा के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर आज जिलाधिकारी सारण अमन समीर और पुलिस अधीक्षक सारण डॉ. कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से छपरा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), अंचलाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान भीड़-भाड़ नियंत्रण, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा तैनाती को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए।
पूजा पंडालों के आसपास फ्लैग मार्च
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने छपरा नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सभी प्रमुख पूजा पंडालों के आसपास विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में आमजन की सुविधा और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।
ग्रामीण क्षेत्रों का भी निरीक्षण
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सदर अनुमंडल के नैनी मंदिर, फुटानी बाजार, सहजीतपुर, मानोपाली और बनियापुर मुख्यालय स्थित प्रमुख पूजा पंडालों और रावण वध स्थलों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी (सदर, जलालपुर, बनियापुर) तथा संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।
सख्त निगरानी और तैनाती के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी अनिवार्य होनी चाहिए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



