विधानसभा मार्च को सफल बनाने के लिए रिविलगंज प्रखंड प्रमुख ने किया जनसंपर्क

छपरा। 13 जुलाई को विधानसभा घेराव को लेकर भाजपा नेता रिविलगंज के प्रखंड प्रमुख सह भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ० राहुल राज ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी सदस्यों के साथ जनसंपर्क कर विधानसभा मार्च को सफल बनाने के लिए पटना चलने हेतु लोगों को आमंत्रित किया। इस जनसंपर्क कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ० राहुल राज ने कहा कि बिहार में चाचा भतीजे की सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह घेराव करने का मुख्य उद्देश्य नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने की माँग करना है। पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वालों ने युवाओं को छलने का काम किया है। सरकार के मंत्रियों ने बिहार के युवाओं के पास डिग्री नहीं होने की बात कहकर यहाँ के युवाओं को अपमानित करने का काम किया है। बिहार की सत्ता भ्रष्ट हाथों में है। करोड़ों के पुल ताश के पत्ते की तरह धराशाई हो रहे हैं। चारों और लूट खसोट मची हुई है। इसको लेकर 13 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा नेता समाजसेवी अमित सिंह, आकाश सिंह, टोनी जी दीपक राय, बबलू , श्री भगवान राय नेताजी, धनजीत काका, वीरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, गगन महतो, मुन्ना राम आदि उपस्थित थें।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन







