सारण में राजीव प्रताप रुड़ी की नामांकन सभा रही फ्लॉप शो : जितेंद्र राय
छपरा : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में हुई राजीव प्रताप रूढ़ी की नामांकन सभा पूरी तरह असफल रही । देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के दो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, शहनवाज हुसैन जैसे भाजपा के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति के बावजूद स्टेडियम में लगा पंडाल आधे से ज्यादा खाली रहा ।
उक्त बातें राजद के वरिष्ठ विधायक व पूर्व खेल एवं युवा मंत्री जितेंद्र राय के हवाले से सारण राजद जिला प्रवक्ता डॉक्टर अमित रंजन में कही ।
उन्होंने कहा कि सारण की जनता राजीव प्रताप रूडी के हवा हवाई व्यक्तित्व को समझ चुकी है । यही कारण है कि आज की नामांकन सभा में उन्हें जनता को लाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा ।
ध्यातव्य है कि राजीव प्रताप रूडी सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हैं और उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान भी जनता के रोस का सामना करना पड़ रहा है । राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर नवल किशोर, जिला अध्यक्ष सुनील राय, सागर नौशेरवाँ, डॉ अमित रंजन, डॉ दिनेश पाल, सुबोध कुमार आदि ने कहा की जनता ने रूडी को नामांकन सभा में ही नकार दिया है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



