छपरा से होकर चलने वाली ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस समेत 7 ट्रेनें निर्धारित रूट से चलेंगी

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर पुल बायाँ किनारा-कानपुर सेंट्रल के मध्य ब्रिज सं. 110 पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक दिये जाने के कारण पूर्व में निरस्त, शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट एवं पुनर्निर्धारित कर चलने वाली ट्रेनों का संचलन बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय एवं मार्ग से पूर्ववत चलाई जायेंगी।
संचालन बहाल होने वाली गाड़ियाँ:
– छपरा से चलने वाली 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन समाप्त कर 28 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित स्टेशन फर्रुखाबाद में यात्रा समाप्त करेगी।
– फर्रुखाबाद से चलने वाली 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस का शार्ट ओरिजिनेशन समाप्त कर 29 अप्रैल, 2025 से निर्धारित स्टेशन फर्रुखाबाद से चलाई जायेगी।
– मऊ से चलने वाली 22539 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर 29 अप्रैल, 2025 से निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त
– मऊ से चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर 29 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
– दरभंगा से चलने वाली 15557 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर 28 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस
– बरौनी से चलने वाली 12521 बरौनी-एरणाकुलम एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर 28 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
– बरौनी से चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का संचलन 28 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



