एक बार फिर टेलीविजन पर प्रसारित होगा ‘रामायण’, जानिए किस चैनल पर होगा टेलीकास्ट

नेशनल डेस्क। इन दिनों चारों तरफ भगवान राम का नाम ही सुनने को मिल रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हर भक्त उनकी भक्ति में लीन है। अब इसी में सोने पर सुहागा करने के लिए डीडी नेशनल पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धार्मिक सीरियल टेलीकास्ट होने जा रहा है। हम यहां बात रामानंद सागर के रामायण की कर रहे हैं, जिसके प्रसारण का ऐलान किया गया है।
साल 1987 में पहली बार टीवी पर आए रामानंद सागर के ‘रामायण’ ने चारों तरफ तहलका मचा दिया था। इसने जब-जब टीवी पर दस्तक दी, हर कोई चाव से टकटकी लगाए देखता था। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में भी ये टीवी पर लौटा और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। एक बार फिर से इसको छोटे पर्दे पर लाया जा रहा है।
दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर ऐलान किया कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ फिर से टेलीविजन स्क्रीन पर वापस करेगा। एक छोटी क्लिप शेयर करते हुए, ट्वीट में लिखा है, ‘धर्म, प्रेम, और दान की फिर से अलौकिक पौराणिक कथा…एक बार आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’, जल्द ही डीडी नेशनल पर देखें रामायण। इसके साथ उन्होंने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को टैग किया।
इसके टेलीकास्ट की खबर सुनकर फैन्स खुशी से झूम उठे। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘बहुत अच्छा निर्णय. मेनै भी मांग की थी जो कि आप पूर्ण कर रहे हैं। कृपया प्रसारण का समय एवं दिनांक बताएं।’ एक ने कहा, ‘इस रामायण को तो अनगिनत बार देखा जा सकता है।’ और कुछ ने ‘जय श्री राम’ लिखकर अपनी भावना को जाहिर किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराMay 26, 2026सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए







