Computer Education: अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चें भी चलाएंगे कंप्यूटर
एसटीईटी का रिजल्ट आने के बाद शुरू होगी टीआर-4 की नियुक्ति प्रक्रिया

पटना। राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी अब कंप्यूटर चलाएंगे। नई सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके अलावा सभी विद्यालयों में लैब सहित आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं से वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों से लेकर छात्र-छात्राओं को भी डिजिटल प्लेटफार्म मुहैया कराया जाएगा। इसको लेकर सभी विद्यालयों में लैब और टैब मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसटीईटी का रिजल्ट आने के बाद टीआर-4 की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। जनवरी के बाद शिक्षक नियुक्ति की संभावना है। उसके बाद ही लाइब्रेरियन की नियुक्ति शुरू होगी।
एक करोड़ 9 लाख बच्चे को मिलता है मध्यान भोजन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले एक करोड़ 9 लाख बच्चों को प्रतिदिन बेहतर मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए सभी विद्यालयों में दो लाख 14 हजार रसोइयां बच्चों के लिए मध्यान भोजन बनाने में लगी हुई है।
दिव्यांग बच्चों के लिए होगी शिक्षा की बेहतर व्यवस्था
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य में नौकरी और रोजगार परक शिक्षा की व्यवथा की जा रही है। ताकि अधिक से अधिक युवकों को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही राज्य के दिव्यांग बच्चों को बेहर शिक्षा व्यवस्था कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। दिव्यांग बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



