रिश्तों का कत्ल: छपरा में पैसे के लिए गोली मारकर पोते ने की दादी की हत्या

छपरा। ये तो अब बस गुजरे जमाने की बात नज़र आती है। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग हिस्सों से रिश्तों के कत्ल की जो खबरें सामने आई हैं, वो किसी का कलेजा दहला देने वाली हैं। कहीं बेटे ने पिता को मौत दी है, तो कहीं पिता ही बेटी का कातिल बन गया है। कहीं पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया तो कहीं बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के टुकड़े कर डाले। सुन के थोड़ा अजीब लगता है कि जिससे इतना गहरा रिश्ता रहा हो, कोई उसकी ही जान कैसे ले सकता है, वो भी इतनी बेरहमी से कि सुनने वालों के भी होश उड़ जाएं।
एक ऐसा ही मामला सारण जिले के जलालपुर से सामने आया है। जहां चंद पैसों के लिए रिश्तो का कत्ल किया गया। जलालपुर में पोते ने अपनी ही दादी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृत महिला की पहचान जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी स्वर्गीय भोला पांडे की 65 वर्षीय पत्नी शिवपति देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने दरवाजे के पास बैठी थी तभी बाइक पर सवार तीन लोग आए और पूछा कि तूने पांडे कहां है कितने में ही एक युवक ने महिला को गोली मार दी जिसके बाद गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मृतिका के दूसरे पुत्र टोना पांडे ने बताया कि उनका एक भाई रन विजय पांडे जो छपरा में ही रहता है अपने 2 पुत्र के साथ बाइक से पहुंचा था उनके पुत्र द्वारा ही अपने दादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
बताया जाता है कि पोते द्वारा दादी से 2 लाख रूपये की डिमांड की गई थी और नहीं देने पर गोली मारकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जलालपुर थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है और लोगों में आक्रोश भी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



