सारण में अपराध योजना बनाते 3 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

एक देशी कट्टा, दो कारतूस, 6 हजार रूपये नकद, बाइक व मोबाइल जप्त
छपरा। एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के केदार परसा गांव स्थित कुडेश्वरी मंदिर के समीप से रसूलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रवीन्द्र कुमार ने अपराध करने की योजना बनाते तीन हथियार बंद अपराधियों को सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, 6 हजार रुपये नकद, एक बाइक, तीन मोबाइल जप्त किया.
पुलिस के पूछताछ के दौरान अपराधियों ने रसूलपुर गांव के व्यवसायी से बीस हजार रूपये की लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. रसूलपुर पुलिस ने आवश्यक कानूनी करने के बाद गिरफ्तार तीनों अपराधियों क्रमशः असहनीय गांव के रंजन महतो, धीरज कुमार यादव व चपरैठा गांव के विक्की पासवान को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस अपराधिक मामलों में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







