सारण SP ने 2 घूसखोर पुलिस पदाधिकारी को किया निलंबित

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला क्राइम और करप्शन के प्रति जीरो टॉलरेंस के नीति को प्रतिशत लागू करने के लेकर तात्पर्य है। जब से उन्होंने सारण के एसपी का कमान संभाला है तब से लगातार भ्रष्ट तथा लापरवाह पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। एक बार फिर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस पदाधिकारी को निलंबित किया है। सारण जिले के गड़खा अमनौर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित किया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि गड़खा थाना के अनुसंधान करता पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र मंडल के द्वारा परिवादी से कांड के अनुसंधान में खर्च के नाम पर ₹2000 लेने का आरोप प्रथम दृश्य सत्य प्रतीत होने के आलोक में निलंबित कर दिया गया है। वही अमनौर थाना के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमारी के द्वारा अपरहणिता के बरामड़की के लिए राज्य से बाहर जाने के लिए आवेदक से रेलवे का टिकट बुकिंग करने का आरोप प्रकाश में आया है।
प्रारंभिक जांच में यह आरोप सत्य प्रतीत होने पर गुंजन कुमारी को निलंबित कर दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



