सारण में बाइक सवार दो युवकों पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

छपरा। सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत जलालपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव निवासी नंदकिशोर पांडेय के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार पांडेय और देवेंद्र कुमार पांडेय के 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है।
कैसे हुई वारदात?
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में करीब पांच अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही, मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







