छपरा में इस लड़की के पेट में था 5 लीटर पानी, डॉक्टर ने ऑपरेशन से ट्यूमर निकालकर बचायी जान
छपरा। छपरा में लड़की के पेट से ऑपरेशन कर डॉक्टर ने ट्यूमर को निकाला है। लड़की पेट में करीब पांच लीटर पानी जमा हो गया था। जिससे उसके जान को भी खतरा था। लेकिन छपरा शहर के भगवन बजार थाना रोड स्थिति द सर्जन हॉस्पिटल में युवती का सफल ऑपरेशन कर एक किलो का ट्यूमर को निकाला गया और उसकी जान बचायी गयी। सारण जिला के जनता बाजार थाना क्षेत्र के राम कुमार प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री पुजा कुमारी (काल्पनिक) के पेट में दर्द के शिकायत होने पर द सर्जन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉ अमित रंजन के जांच उपरांत पता चला की उसके पेट में बड़ा-सा मांस बढ़ गया है।
जिसके बाद द सर्जन हॉस्पिटल के संस्थापक एवं लैपेरोस्कोपिक एवं कैंसर सर्जन डॉ अमित रंजन ने सर्जरी कराने की सलाह दी। उसके बाद परिजन तैयार हुए और एक मेडिकल टीम बनाकर करीब घंटो के प्रयास के बाद युवती के सफल ऑपरेशन कर एक किलो का पेट से ट्यूमर निकाला गया।
पेट में था पांच लीटर पानी:
डॉ अमित रंजन इसके बारे जानकारी देते हुए बताया कि पेट में ट्यूमर के साथ करीब पांच लीटर तक पानी भरा था जो ऑपरेशन के दौरान निकाला गया। युवती फिलहाल स्वस्थ्य है. उन्होंने कहा कि युवती के परिजनों ने बताया कि इसके पेट में काफी दिनों से दर्द कि शिकायत थी लेकिन मेडिकल से या ग्रामीण चिकित्सकों से दिखा कर दवा लेकर खिला दिया जाता था लेकिन हाल के दिनों में काफी दिक्कत और पेट दर्द बढ़ गया था जिसके बाद हम लोंग यहा पहुंचे है।
ऑपरेशन नहीं होने पर जा सकती थी जान:
डॉ अमित रंजन ने बताया कि युवती का हालत कृटिकल था समय पर ऑपरेशन नहीं होने पर उसकी जान जा सकती थी और ट्यूमर से कैंसर का रूप ले लेता। अब वो ठीक है। एक उदरपेट की परत में असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, जिससे ट्यूमर बनने लगता है। मेडिकल टीम में डॉ अमित रंजन, डॉ संजीव जायसवाल, मुन्ना कुमार, धंनंजय असिस्टेंट मौजूद थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



