पुलिस की वर्दी सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि समाज के लिए भरोसे का प्रतीक: डीआईजी
सारण जिला पुलिस बल में नए सिपाहियों की हुई नियुक्ति

छपरा। सारण जिला पुलिस बल को 490 नए जवान मिल गए हैं। मंगलवार को प्रेक्षा गृह, छपरा में एक भव्य और गरिमामय समारोह के दौरान नव नियुक्त सिपाहियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) निलेश कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सारण डॉ. कुमार आशीष की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
समारोह में सारण जिले के विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र पाने वाले नव आरक्षियों के चेहरों पर उत्साह और गौरव का भाव स्पष्ट देखा गया।
Railway का ‘RailOne’ मोबाइल ऐप लॉन्च, एक ही प्लेटफॉर्म पर अब मिलेंगी सभी सेवाएं |
प्रेरणादायक संबोधन और मार्गदर्शन
DIG सारण और SSP सारण ने नव नियुक्त सिपाहियों को संबोधित करते हुए पुलिस सेवा के मूल उद्देश्यों, जिम्मेदारियों और आम जनता के प्रति उत्तरदायित्वों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और संवेदनशील पुलिस अधिकारी बनने की प्रेरणा दी।
DIG ने कहा, “पुलिस की वर्दी सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि समाज के लिए एक भरोसे का प्रतीक है। हर सिपाही को यह याद रखना होगा कि वह अब कानून और जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी है।” वहीं SSP सारण ने सिपाहियों को बेहतर व्यवहार, संवेदनशीलता और प्रोफेशनलिज्म अपनाने की सलाह दी।
छपरा में 77 साल पुराना रामदरबार अब टूटेगा, डबल डेकर पुल निर्माण की भेंट चढ़ेगी ऐतिहासिक प्रतिमा |
व्यवहारिक प्रशिक्षण और शपथ ग्रहण
कार्यक्रम के दौरान नव आरक्षियों को पुलिसिंग से जुड़ी व्यवहारिक जानकारियां भी दी गईं। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार जनता से संवाद करते हुए संवेदनशीलता बनाए रखनी चाहिए, और किन परिस्थितियों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है।
अब बिहार में पुलिसकर्मियों को हवाई सफर से होटल रहने तक का खर्च उठाएगी सरकार |
समारोह के अंत में सभी सिपाहियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और सेवा से जुड़े मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। शपथ में उन्होंने संविधान की रक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के प्रति ईमानदारी व निष्ठा से सेवा करने का संकल्प लिया।
सारण जिला पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ये नव नियुक्त सिपाही आने वाले समय में कानून व्यवस्था को सशक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि ये युवा सिपाही जनसेवा और पुलिसिंग की नई मिसाल पेश करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



