
नेशनल डेस्क।बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का इंतकाल हो गया है. उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली. 4 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. हाल ही में शारदा सिन्हा के पति बृज किशोर सिन्हा का भी निधन हो गया था. जिसके बाद से वह सदमे में थीं. जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई.
बेटे ने दी थी हेल्थ अपडेट
इससे पहले उनके बेटे अंशुमान ने लोक गायिका शारदा सिन्हा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव होकर अपनी मां की हेल्थ अपडेट दी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी हालत खराब है और डॉक्टर कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और झूठी खबरें न फैलाएं. अब खबर आई है कि उनका इंतकाल हो गया है.
कौन है शारदा सिन्हा
शारदा सिन्हा छठ पर्व पर गाए गए गीतों के लिए काफी मशहूर हैं. उनका जन्म बिहार के समस्तीपुर में 1 अक्टूबर 1952 को हुआ था. संगीतमय परिवार में जन्मी शारदा ने बचपन से ही शास्त्रीय संगीत की डिग्री हासिल की. उन्होंने भोजपुरी और मैथिली में कई लोकगीत गाए हैं. 1980 में शारदा ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से की थी. लेकिन उन्हें लोकप्रियता छठ पर्व के गीत गाकर मिली.
पद्म विभूषण से किया जा चुका है सम्मानित
इतना ही नहीं शारदा सिन्हा ने कुछ मशहूर बॉलीवुड गाने गाए हैं, जिनमें सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ में ‘काहे तो से सजना’, सलमान और अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ का ‘तार बिजली से पतले’ शामिल हैं.इसके अलावा उन्होंने माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में ‘बाबुल’ गाना गाया है. शारदा को 1992 में पद्म श्री और 2018 में पद्म विभूषण और 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में



