Railway News: छपरा से चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल समेत 4 ट्रेनों का मार्ग बदला

छपरा। रेलवे ने बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। अपरिहार्य कारणों से रेलवे ने यह फैसला लिया है।
लखनऊ से 02 से 04 फरवरी,2025 तक चलने वाली गाड़ी सं-15008(लखनऊ-वाराणसी सिटी) कृषक एक्सप्रेस अपनी यात्रा गोरखपुर में ही समाप्त कर लेगी और गोरखपुर-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
वाराणसी सिटी से 03 से 05 फरवरी,2025 को चलने वाली गाड़ी सं-15007(वाराणसी सिटी-लखनऊ) कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर से ही ओरिजनेट होकर चलेगी और वाराणसी सिटी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी ।
मार्ग परिवर्तन
(1) 03 फरवरी को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-15018 (गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) काशीदादर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपूर सेंट्रल-झाँसी-बिना-इटारसी होकर चलेगी । डाईवर्जन के कारण यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित ठहराव चौरीचौरा,देवरिया सदर,भटनी,सलेमपुर,लाररोड,बेल्थरा रोड,इंदारा,मऊ, दुल्लहपुर, जखनिया, सादत,औडिहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जं,भदोही,जंघई,उग्रसेनपुर,फूलपुर,फाफामऊ,प्रयाग,प्रयागराज जं,नैनी, मानिकपुर, कटनी, जबलपुर,नरसिंहपुर,पिपरिया,सोहागपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ।
(2) 03 फरवरी,2025 को छपरा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं11060 (छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-लखनऊ-कानपूर सेन्ट्रल-झाँसी-बिना-इटारसी होकर चलाई जाएगी । इस कारण यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित ठहराव जौनपुर,जफराबाद,मणियाहू,जंघई,फूलपुर,प्रयागराज जं,नैनी,सतना,जबलपुर पर नहीं रुकेगी ।
(3) 02 फरवरी,2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-15017 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर) काशी दादर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्था पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-झाँसी-कानपूर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर होकर चलाई जाएगी । इस कर्ण यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित ठहरावों चौरीचौरा,देवरिया सदर,भटनी,सलेमपुर,लाररोड,बेल्थरा रोड,इंदारा,मऊ, दुल्लहपुर, जखनिया, सादत,औडिहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जं,भदोही,जंघई,उग्रसेनपुर,फूलपुर,फाफामऊ,प्रयाग,प्रयागराज जं,नैनी, मानिकपुर, कटनी, जबलपुर,नरसिंहपुर,पिपरिया,सोहागपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ।
(4) 02 फरवरी,2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-11055 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-छपरा) एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-बिना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपूर सेन्ट्रल-लखनऊ-शाहगंज होकर चलाई जाएगी । इस कारण यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित ठहरावों इस कारण यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित ठहराव जौनपुर,जफराबाद,मणियाहू,जंघई,फूलपुर,प्रयागराज जं,नैनी,सतना,जबलपुर पर नहीं रुकेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



