छपरा
रिविलगंज में भैंसा ने पटक-पटकर एक व्यक्ति को मार डाला, महिला समेत 3 घायल

छपरा। जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया नयाबसती में भैंसा के हमले से एक व्यक्ति कि मौत व एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है। घटना के संबध में स्थानीय लोगों ने बताया कि स्व सभा राय के 65 वर्षीय पुत्र पूर्णिवासी राय बाथरूम करने के लिए निकले तो भैंसा ने हमला कर दिया। जिसमे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
वही बीच बचाव करने गए एक व्यक्ति व दो महिला को भी घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों का रिविलगंज स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराने के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दी है। वही स्थानीय लोगों ने भैंसा को पकर लिया है। घायलों में सरवर राय की पत्नी, नन्द किशोर राय, टुनटुन शर्मा की पत्नी सामिल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच
छपराJune 24, 2026सारण के अमनौर बाईपास सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में आयेगी तेजी, विशेष कैंप में रैयतों को मिलेगा मुआवजा
बिहारJune 24, 2026Khas Mahal Ki Jamin: खास महाल की जमीन पर दशकों से रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, 30 हजार परिवारों को मिलेगा भूमि पर्चा
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग







