
छपरा। जिले के मुफ्फसिल और जलालपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में शनिवार की रात गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज सिंह (पिता-स्व. रामनरेश सिंह, निवासी बसडिला, थाना जलालपुर, सारण) के रूप में हुई है। सूरज सिंह माँ मंजू देवी जलालपुर प्रखंड के शंकरडीह पंचायत की मुखिया है।
घटनाक्रम
23 अगस्त की रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सीमावर्ती इलाके में सूरज सिंह को गोली लगी है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (सदर), मुफ्फसिल और जलालपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गंभीर रूप से घायल सूरज सिंह को तत्काल छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। हालांकि, पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपराधिक पृष्ठभूमि
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक सूरज सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के चार मामलों में आरोपित रह चुका था और हाल ही में जेल से बाहर आया था।
खुदकुशी की आशंका
सारण पुलिस के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने अपुष्ट तौर पर जानकारी दी है कि सूरज सिंह ने संभवतः खुद को गोली मारी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना हत्या है या आत्महत्या।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 14, 2026सारण को मिली बिजली की तीन बड़ी परियोजनाओं की सौगात, जेपी के गांव में जलेगी विकास की नई रोशनी
छपराJune 14, 2026छपरा को जलजमाव मुक्त बनाने की कवायद तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
क्राइमJune 14, 2026Saran Crime News: सारण में अपराध की साजिश नाकाम, पुलिस ने हथियार साथ तीन बदमाशों को पकड़ा
बिहारJune 14, 2026बिहार के बस स्टैंड बनेंगे मिनी एयरपोर्ट, 31 शहरों में बनेंगे विश्वस्तरीय टर्मिनल







