सारण पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची फरार आरोपी के घर , तो राजस्थान में पुलिस के समक्ष कर दिया सरेंडर
छपरा। सारण जिले के माँझी थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी कुर्की जब्ती के वारंट के अनुपालन को लेकर दाउदपुर थाना क्षेत्र के गोबरही गाँव में नामजद आरोपियों के घर पर भारी पुलिस बल के साथ दस्तक दी। एकाएक गांव में भारी पुलिस की संख्या को देखते हुए गांव में हड़कंप मच गया। वहीं गोबरही गांव में जैसे ही पुलिस ने अभियुक्त सुनील यादव की घर की कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ की। पुलिस ने जैसे ही कुर्की की कार्रवाई शुरू की वैसे ही घर की महिलाएं तथा पुरुष द्वारा मोहलत मांगी गई। महिलाओं ने नामजद अभियुक्त को निर्दोष बता कर कुर्की की कार्रवाई रोकने के आग्रह किया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने न्यायालय तथा कानून की बात कह कर समय नहीं देने की बात परिजनों को बताया।परिजन अभियुक्त के राज्य से बाहर रहने की बात कह कर समय मांग रहे थे। हालांकि बढ़ते पुलिस दबिश के बाद नामजद अभियुक्त राजस्थान के परमेल जिले के नगर थाना गोरा मलानी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।
नामजद अभियुक्त के आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई को रोक दिया। इस दौरान सीओ सौरभ अभिषेक राजस्व पदाधिकारी रोजी कुमारी, थानाध्यक्ष अमित कुमार राम,पुअनि नसीम अहमद,आरती कुमारी,मिथिलेश सिंह तथा योगेंद्र भगत के अलावा बड़ी संख्या में महिला तथा पुरुष शस्त्र बल के जवान आदि शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



