छपरा में एक महीने गायब युवक का कुएं से शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के शिवरी कुंवर टोला गांव में कुएं से युवक का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मृतक की पहचान शिवरी कुंवर टोला गांव निवासी शिवजी कुंवर का 20 वर्षीय पुत्र राजन कुमार उर्फ भूअर के रूप में हुई।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि युवक विदेश जाने वाला था उसी दौरान 25 जनवरी की रात में चार चक्का वाहन से पहुंचे लोगों ने उसको चार चक्का वाहन में बैठा कर ले गये। उन्होंने समझा कि वह विदेश जाने वाला था तो उसी कार्य के सिलसिले में गया होगा।
वहीं बुधवार को घर से थोड़ी ही दूरी पर बासवाड़ी में कुएं के अंदर उसका शव पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गंध फैलने पर जब कुएं के अंदर देखा गया तो शव देखा गया मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित हैं । वहीं परिजनों में मातम छाया हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार
- August 13, 2026छपराछपरा के युवा कवि प्रभात ने कविता के जरिए कराया गौरवशाली भारत का परिचय
- August 13, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में फरार अपराधियों की शामत, हत्या के दो और लूट के एक आरोपित गिरफ्तार
- August 13, 2026क्राइमसारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, पुलिस ने 3 लड़कियों को मुक्त कराया



