रील्स में धमाल मचाने के बाद अब वायरल हो रहा मिंटुआ का रोमांटिक गाना “हरपल”

छपरा। अपनी बेजोड़ अदाकारी और यूनिक कंटेंट से सोशल मीडिया में रिल्स के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली फेमस जोड़ी मिंटुआ और सोनाली सिंह राजपूत का पहला फुल लेंथ गाना “हरपल” आज रिलीज के साथ वायरल होना शुरू हो गया। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें मिंतुआई और सोनाली सिंह राजपूत की केमिस्ट्री एक बार फिर से उभर कर सामने आ रही है जिस वजह से इस गाने ने धमाल मचा दिया है। यह गाना भोजपुरी में है लेकिन इस गाने को कोई भी इंजॉय कर सकता है। गाने की सबसे खास बात यह है कि मिंटुआ और सोनाली, अपने चिर परिचित अंदाज में इस गाने में नजर आ रहे हैं।
वही गाना हर पल को लेकर मिंटुआ ने बताया कि हमने फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के लिए कई सारे छोटे वीडियो बनाएं जिससे दर्शकों ने सराहा और खूब आशीर्वाद दिया। अब हम अपना पहला गाना लेकर आ रहे हैं, जिसे मेरे तमाम चाहने वालों के आशीर्वाद की जरूरत है। गाना बेहद खूबसूरत और रोमांटिक है। उम्मीद है सबको पसंद आएगी। इस गाने को लेकर हम सभी बेहद एक्साइटेड हैं। गाने को जितना प्यार और आशीर्वाद मिलेगा हम आगे और भी आपके लिए एक से बढ़कर एक मनोरंजन के कंटेंट लेकर आने को प्रेरित होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोनाली के साथ हमारी केमिस्ट्री अब तक आपको बेहद पसंद आती रही है उम्मीद है कि इस गाने में भी आप हमें पसंद करेंगे।
आपको बता दें कि मिंटुआ और सोनाली सिंह राजपूत स्टारर इस गाने को कुणाल मिश्रा और सोनाली मिश्रा ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने का लिरिक्स खुद मिंटुआ का है। म्यूजिक जे एन पदम का है। यह गाना ज्ञान रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। कोरियोग्राफी हिमांशु तिवारी ने की है और डीओपी संदीप वर्मा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



