अनूठी पहल: समाहरणालय में स्थापित किया गया वाॅल ऑफ डेमोक्रेसी

छपरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को एक अनूठी पहल की. उन्होंने समाहरणालय परिसर में ‘वाॅल ऑफ डेमोक्रेसी’ का लोकार्पण फीता काट कर किया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के महत्वकांक्षी अभियान स्वीप के तहत इसकी शुरुआत की जा रही है. यह एक ऐसी दीवार है जिससे लोगों को चुनाव के संबंध में सभी जानकारी मिल सकती है. मतदाता सूची में नाम जोड़ने से लेकर, नाम सुधार, विलोपन तथा मतदान करने तक के सभी तरह की सूचना प्राप्त हो सकेगी. यह आम आदमी के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाएगा.
डीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है. इसलिए लोकतंत्र के विकास और मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम हो जाती है. हमारा लक्ष्य है कि युवा शक्ति मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाए. सारण के 18 साल पूरा करने वाले मतदाताओं से उन्होंने आवश्यक रूप से वोटिंग करने और भावी मतदाताओं से पंजीयन कराने का आह्वान किया.
सभी अनुमंडल और प्रखंडों में भी होगी स्थापना
मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने कहा कि मतदाता जागरुकता अभियान के तहत ‘वाॅल ऑफ डेमोक्रेसी’ की शुरुआत एक नमूना के रूप में समाहरणालय परिसर से डीईओ अमन समीर द्बारा किया गया है.
उन्होंने इस प्रकार की दीवार सभी अनुमंडल और प्रखंडों में भी इआरओ और एईआरओ को स्थापित करने का निदेश दिया है. डीवाईईओ श्री एकबाल ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का प्रतिफल सारण में बेहतर दिख रहा है. इसे और भी बेहतर करने का लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के तहत दो और तीन नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा.
सारण के सभी 3029 बूथ पर बीएलओ मौजूद रहकर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, सुधार करने और विलोपन का कार्य करेंगे. अभियान और कैंप को सफल बनाने की विशेष तैयारी की गयी है. सभी बूथों के निरीक्षण और समीक्षा के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



